Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संजय सिंह की रिहाई से उठा सवाल कौन संभालेगा दिल्ली की सत्ता संजय या सुनीता

Neeraj Jha
3 April 2024 11:41 AM GMT
संजय सिंह की रिहाई से उठा सवाल कौन संभालेगा दिल्ली की सत्ता संजय या सुनीता
x


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह की रिहाई से अब यह सवाल उठ रहा है कि दिल्ली की सत्ता कौन संभालेगा। दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से न निकलने की संभावना को देखते हुए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आप का नेतृत्व थाम लिया तो यह चर्चा चली कि सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

इसके पहले यह बात सामने आई थी कि आतिशी या सौरभ भारद्वाज में कोई एक मुख्यमंत्री बन सकता है लेकिन जब अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में यह बयान दे दिया कि आरोपी विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था बल्कि उनकी रिपोर्टिंग आतिशी और सौरव भारद्वाज के हाथ में थी। इसके बाद यह कहा जाने लगा कि अब यह दोनों जेल जा सकते हैं इसलिए इनका मुख्यमंत्री बनना संभावित नहीं है।

इसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सुनीता केजरीवाल का नाम सामने आने लगा। सुनीता ने भी आप का नेतृत्व संभालने में कोई विलंब नहीं किया। उन्होंने मंगलवार को बाकायदा आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्रियों की बैठक ली। इस बीच मंगलवार को संजय सिंह की रिहाई चौंकाने वाली खबर के रूप में आई। मामला यह फंस गया कि आम आदमी पार्टी में संजय सिंह फिलहाल सबसे वरिष्ठ नेता हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया तो मुख्यमंत्री पद के पहले हकदार संजय सिंह हैं। अगर यह हक संजय सिंह को ना मिलकर सुनीता को मिल गया तो निश्चित तौर पर अरविंद केजरीवाल की किरकिरी होगी।

बता दें कि 16 साल पहले लालू यादव ने जेल जाने से पहले ही रावड़ी यादव को मुख्यमंत्री बना दिया था। अगर सुनीता मुख्यमंत्री बनती हैं तो बिहार का यह उदाहरण दोहराने का काम ही अरविंद केजरीवाल करेंगे।

Neeraj Jha

Neeraj Jha

    Next Story