Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संजय सिंह का भाजपा और एलजी पर आरोप, अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश

Tripada Dwivedi
21 July 2024 7:34 AM GMT
संजय सिंह का भाजपा और एलजी पर आरोप, अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश
x

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थय को लेकर सियासी जंग जारी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्य संजय सिंह ने फिर भाजपा और एलजी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को यह लोग मारने की साजिश कर रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल कई बार 50 के नीचे पहुंच गया था। यह रिपोर्ट किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के जेल प्रशासन के डॉक्टर द्वारा ही उपलब्ध कराई गई है। बीजेपी के एलजी और जेल प्रशासन बार-बार दिल्ली सीएम की तबीयत को लेकर झूठ बोल रहे हैं। यह हत्या के प्रयास का मामला भी हो सकता है। हम इस साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास मामले में मुकदमा भी दर्ज करा सकते हैं।

पहले बीजेपी, एलजी और तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जान-बूझकर अपनी शुगर बढ़ा रहे हैं। वह मिठाई खा रहे हैं। इन लोगों ने उन्हें इंसुलिन तक नहीं दी। वो तो कोर्ट के आदेश पर इंसुलिन दी गई।

अब कह रहे हैं कि केजरीवाल कुछ खा ही नहीं रहे हैं। वह जानभूज कर अपनी डाइट ले रहे है। आपने क्या मजाक लगा रखा है? क्या कोई व्यक्ति खुद ही अपनी सेहत से खिलवाड़ करेगा?

उन्होंने कहा कि क्या कोई आदमी रात में अपना शुगर लेवल कम कर सकता है? जोकि बहुत खतरनाक है। कहा कि एलजी साहब को सीएम की बीमारी के बारे में पता नहीं है। सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल कई बार खतरनाक रूप से 50 से नीचे चला गया है। इससे वो कोमा में जा सकते हैं और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। यह सब भाजपा की साजिश है क्योंकि भाजपा को पता है ना कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाएगी। इसलिए उसने जबरदस्ती सीबीआई से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया क्योंकि उसे यह पता था कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब है। क्योंकि जब तक वह जेल में रहेंगे तो उनकी तबीयत खराब रहेंगी। इसपर हम अपने वकीलों से राय ले रहे हैं।

Next Story