Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चंपई सोरेन के झामुमो 'छोड़ने' पर संजय राउत ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में अस्थिरता लाना चाहती है

Tripada Dwivedi
19 Aug 2024 7:36 AM GMT
चंपई सोरेन के झामुमो छोड़ने पर संजय राउत ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- भाजपा महाराष्ट्र और झारखंड में अस्थिरता लाना चाहती है
x

मुंबई। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के झामुमो छोड़ने को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीख को आगे बढ़वाया है। उनको हार का डर सता रहा है। भाजपा झारखंड में हेमंत सोरेन को सीएम पद से हटाना चाहती है। भाजपा पार्टी को तोड़ना चाहती है। उनका उद्देश्य झारखंड में अस्थिरता लाना है। चंपई सोरेन ने बैठक के बाद जो कुछ भी कहा उससे सब साफ है। इसलिए चुनाव टाले गए हैं क्योंकि भाजपा को वक्त चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की हार तो हो रही है यह भाजपा जानती है। इसलिए चुनाव से पहले वक्त लेकर ठेकेदारों, सरकारी संस्थानों में लूट करना चाहती है। चुनाव आयोग भी संविधान के खिलाफ और दबाव में काम कर रहा है। लेकिन भाजपा सफल नहीं हो पाएगी।

बता दें चंपई सोरेन रविवार को कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे। कोलकाता में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शाम को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर झामुमो नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। इसके बाद से सूत्रों का कहना है कि चंपई भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Next Story