Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

आरएलडी नेता जयंत चौधरी बोले- इस चुनाव में इंडिया गठबंधन फ्लॉप हो रहा

Khursheed Saifi
25 April 2024 6:48 AM GMT
आरएलडी नेता जयंत चौधरी बोले- इस चुनाव में इंडिया गठबंधन फ्लॉप हो रहा
x

लखनऊ। 18वीं लोकसभा के दूसरे चरण के लिए प्रचार का दौर थम गया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर भी अब कोई प्रचार नहीं हो सकता है। शुक्रवार को 12 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसी बीच आरएलडी नेता ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में विपक्ष पार्टी जीतती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इंडिय गठबंधन वास्तव में फ्लॉप में रहा है।

जयंत ने कहा कि सच्चाई यह है कि मुझे उत्तर प्रदेश में विपक्ष जीतता नहीं दिख रहा है। यह वास्तव में फ्लॉप हो रहा है। उनके बीच बहुत सारे आंतरिक झगड़े हैं, वे आपस में लड़ रहे हैं। राज्यों में तो जब वे चुनाव से पहले ही लड़ रहे हैं तो चुनाव के बाद उनका अस्तित्व क्या रहेगा।

वहीं, सीएम योगी ने कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मुसलमानों की सभी जातियों और समुदायों को ओबीसी की सूची में शामिल करने कहा कि कांग्रेस का बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारत के इस्लामीकरण और इसे विभाजन की ओर धकेलने के घृणित प्रयासों का एक हिस्सा है। जब यूपीए सरकार सत्ता में आई, तो उस समय भी उसने ऐसे प्रयास किए। तो चाहे वह जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट हो - ये सभी कांग्रेस द्वारा ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण को लूटने के प्रयास थे इन मुद्दों की ओर देश का ध्यान खींचा। आपने कांग्रेस का रुख देखा जहां उन्होंने कहा कि वे राज्य में मुसलमानों को 32% आरक्षण देंगे?

Next Story