Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ऋषभ-गिल के अर्धशतक पूरे, भारत के 150 रन पूरे

Tripada Dwivedi
21 Sep 2024 5:59 AM GMT
ऋषभ-गिल के अर्धशतक पूरे, भारत के 150 रन पूरे
x

चेन्नई। भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में अभी तक तीन विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं।

ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने अपने अर्धशतक पूरे कर लिए है। गिल ने 120 गेंद पर 68 रन बनाए है। वहीं ऋषभ पंत ने 88 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिए है। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांगलादेश को पहली पारी में 149 रनों पर ढेर कर दिया। दोनों खिलाड़ी पिच पर अभी मौजूद है। इसी के साथ भारत ने 150 रन भी पूरे किए। अभी तक भारत की 308 रनों की बढ़त है जिसे वो 400 के पार पहुंचाना चाहेगी।

Next Story