Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Republic Day Parade 2024 Live: कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन शुरू, महिला बैंड के 'आह्वान' से शुरुआत

SaumyaV
26 Jan 2024 5:38 AM GMT
Republic Day Parade 2024 Live: कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन शुरू, महिला बैंड के आह्वान से शुरुआत
x

गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं।

सेना के दल 61 कैवेलरी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। इस घुड़सवार दल का नेतृत्व भारतीय सेना के मेजर यशदीप अहलावत ने किया। यह कैवेलरी दुनिया की एकमात्र घुड़सवार दल है।


कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाईपास्ट

कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर किया फ्लाईपास्ट। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च।


राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। अब कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हो गई है।


कर्तव्य पथ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने दोनों का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंचे। अब राष्ट्रपति सलामी मंच की तरफ बढ़ रही हैं।

पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। कर्तव्य पथ पहुंचकर प्रधानमंत्री ने पहले विभिन्न नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं, जिनका प्रधानमंत्री ने स्वागत किया।

वॉर मेमोरियल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

फ्रांस के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को ही भारत पहुंच गए थे। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों, गणतंत्र दिवस की बधाई। आपके साथ खुश और गौरवान्वित हूं। चलिए उत्सव मनाते हैं।


राहुल गांधी ने लिखा- हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा 'स्वतंत्रता आंदोलन के सपनों को एक सूत्र में पिरोने वाला हमारा महान संविधान भारतीय गणतंत्र की आत्मा है। संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा और उनके प्रति निष्ठा ही अमर स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद।'


ऑस्ट्रेलियाई पीएम का बधाई संदेश

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को दी बधाई। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इस अवसर पर एक बधाई संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'दोनों देश एक ही दिन राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। यह हमारी गहरी दोस्ती का जश्न मनाने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया और भारत कभी भी इतने करीब नहीं रहे।'


रूसी दूतावास में गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रम

भारत स्थित रूसी दूतावास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी लोगों को अपने काम से प्रेरित करते रहेंगे।'


जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 75वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फहराया तिरंगा।


संघ मुख्यालय में संघ प्रमुख ने फहराया तिरंगा

संघ मुख्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं।

ब्लिंकन ने भी दी शुभकामनाएं

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी शुक्रवार को भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। दुनिया का सबसे बड़ा संविधान भारत का है। भारत के लोगों को खास दिन पर जश्न मनाने के लिए बधाई।'

SaumyaV

SaumyaV

    Next Story