Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली यूपी समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, जाने कब मिलेगी राहत

Sonali Chauhan
22 May 2024 6:52 AM GMT
दिल्ली यूपी समेत इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, जाने कब मिलेगी राहत
x


नई दिल्ली। भारत के कम से कम 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लोग झुलसती गर्मी से जुझ रहे है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के चलते लु का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली का पारा 44.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। तो वहीं बुंदेलखंड में गर्मी की वजह से 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ , राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया है। इन दिनों में गर्मी की बढ़ोतरी की भी संभावना है। वहीं मंगलवार को दिल्ली का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस भयंकर गर्मी के चलते हाहाकार मचा हुआ है। वहीं गर्मी की वजह से बंदेलखंड में उल्टी और दस्त की समस्या के चलते सात लोगों की मौत हो गई है। मृतको में चार चित्रकूट और तीन महोबा के थे।

मिली जानकारी के अनूसार, मौसम विभाग ने भारत में 24 मईतक बारिश की संभावना जताई है जबकि केरल में 22 और 23 मई को बारिश होने की संभावना है।

Next Story