Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल रायबरेली से रहेंगे सांसद, प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में एंट्री, जानें यह फैसला लेने में किसकी चली!

Tripada Dwivedi
17 Jun 2024 4:11 PM GMT
राहुल रायबरेली से रहेंगे सांसद, प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में एंट्री, जानें यह फैसला लेने में किसकी चली!
x

नई दिल्ली। राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे और वायनाड से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज इसका एलान कर दिया। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है। जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। अब पार्टी ने यह तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए। वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। अब वहीं प्रियंका गांधी की भी चुनावी राजनीति में एंट्री होने जा रही है। बता दें इससे पहले प्रियंका पार्टी संगठन में पद संभाल चुकी हैं लेकिन कभी चुनाव नहीं लड़ा है।

यह निर्णय सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक के बाद लिया गया है। जिसमें तय किया गया कि राहुल गांधी कौन सी लोकसभा सीट बरकरार रखेंगे। अब कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि राहुल रायबरेली से ही सांसद रहेंगे। भले ही यह फैसला पार्टी ने लिया है लेकिन इस फैसले ने गांधी के परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।

Next Story