Begin typing your search above and press return to search.
State

राहुल गांधी का बयान: 'मैंने अपना मार्गदर्शन और गुरु खो दिया' – पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक

Nandani Shukla
26 Dec 2024 11:51 PM IST
राहुल गांधी का बयान: मैंने अपना मार्गदर्शन और गुरु खो दिया – पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक
x

डॉ. मनमोहन सिंह गवर्नर रहने के बाद 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया। वे घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे। मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी ने लिखा, "मैंने अपना मार्गदर्शन और गुरु खो दिया। मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था।

AIIMS के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी AIIMS पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी भी थोड़ी देर में एम्स पहुंच सकते हैं। इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है।

गवर्नर और 10 साल देश के पीएम

  • मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब के गाह में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरुमुख सिंह और मां का नाम अमृत कौर था।
  • देश के विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। यहां पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रेजुएशन और पीजी पूरा किया। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से Ph.D. और ऑक्सफोर्ड से डी. फिल. भी की।
  • मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रोफेसर रहे। 1966-1969 के दौरान वे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए आर्थिक मामलों के अधिकारी के रूप में चुने गए थे।
  • 1971 में मनमोहन सिंह को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया। 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया।
  • इसके बाद वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, 1982 से 1985 तक रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान (UGC) आयोग के अध्यक्ष भी रहे।
  • 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद वह 1995, 2001, 2007 और 2013 में फिर राज्यसभा सदस्य रहे।
  • 1998 से 2004 तक जब भाजपा सत्ता में थी, तब वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। 1999 में उन्होंने दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा से हार गए।
  • 1991 से 1996 तक प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे। 2004 और 2009 में उन्होंने 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • मनमोहन सिंह के परिवार में पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां राहुल गांधी का बयान: 'मैंने अपना मार्गदर्शन और गुरु खो दिया' – पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोकहैं।

Next Story