Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज! कहा- क्यों अपनों से 'दूर' होने को विवश हो रहे हैं हरियाणा के युवा?

Tripada Dwivedi
24 Sep 2024 7:05 AM GMT
राहुल गांधी ने हरियाणा सरकार पर कसा तंज! कहा- क्यों अपनों से दूर होने को विवश हो रहे हैं हरियाणा के युवा?
x

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ दिन पहले अमेरिका यात्रा पर गए थे। वहां से आने के बाद राहुल गांधी हरियाणा में करनाल के घोघड़ीपुर गांव में पहुंचे थे, यहां पर उन्होंने अमेरिका में रहने वाले अमित के परिजनों से मुलाकात की। जो वहां पर सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसे लेकर राहुल गांधी ने हरियाणा पर निशाना कसते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।

उन्होंने पोस्ट कर लिखा है कि क्यों Dunki हो गए हैं हरियाणा के युवा। भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराये मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठी। अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा दूर कर दिया है। 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोजगार के अवसर छीन कर उनके साथ घनघोर अन्याय किया है। टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे हैं। डार से बिछड़े इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस जीविका कमाने का मौक़ा भी मिले तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे। हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

Next Story