Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

स्मृति ईरानी पर गलत टिप्पणी करने पर राहुल गांधी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत, कहा- अपमानजनक भाषा का प्रयोग ना करें

Tripada Dwivedi
12 July 2024 10:55 AM GMT
स्मृति ईरानी पर गलत टिप्पणी करने पर राहुल गांधी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत, कहा- अपमानजनक भाषा का प्रयोग ना करें
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से शिकस्त मिली थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है।

स्मृति ईरानी के सरकारी बंगला खाली करने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी की है। इसपर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी और कहा कि वो स्मृति ईरानी के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा कि जीवन में हार-जीत तो होती रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।

बता दें कि 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में हराया था। इस बार लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने हराया।

Next Story