Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल गांधी ने हाथरस में जाना दर्द! सीएम योगी से की विनती... कहा पीड़ितों को दिल खोलकर मुआवजा जल्द से जल्द दे

Tripada Dwivedi
5 July 2024 6:49 AM GMT
राहुल गांधी ने हाथरस में जाना दर्द! सीएम योगी से की विनती... कहा पीड़ितों को दिल खोलकर मुआवजा जल्द से जल्द दे
x

हाथरस, उत्तर प्रदेश। हाथरस भगदड़ दुर्घटना में पीड़ितों के परिवार जनों से मिलने आज राहुल गांधी हाथरस गए थे। हाथरस भगदड़ दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। मुआवजा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए। परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।

बता दें सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस ने 2 महिलाओं सहित 6 सेवादारों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

Next Story