Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रायबरेली और वायनाड में राहुल गांधी आगे, सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंचीं

Neelu Keshari
4 Jun 2024 7:30 AM GMT
रायबरेली और वायनाड में राहुल गांधी आगे, सोनिया गांधी बेटी प्रियंका गांधी के आवास पर पहुंचीं
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी रायबरेली में 1,64,249 और वायनाड में 2,22,424 वोटों से आगे चल रहे हैं। दोनों सीटों पर अपने बेटे की जीत से गदगद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास पर पहुंचीं।

बंगाल में ममता का चला जादू

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में बहुमत लाने का दावा किया था लेकिन यहां ममता का जादू चल गया। टीएमसी रुझानों में 31 सीटों पर आगे चल रही है जबकि बीजेपी सिर्फ 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

बिहार में नीतीश का पलड़ा भाड़ी

इस बार बिहार में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत लेकर लालू यादव ने इस उम्र में भी चुनाव प्रचार में जमकर जुटे रहे। उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने भी प्रचार में जी-जान लगा दिया लेकिन उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिला। दिन में 1 बजे तक रुझानों में आरजेडी सिर्फ 5 सीटों पर आगे है जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस एक सीट और अन्य नौ सीट पर आगे है।

Next Story