Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

राहुल और खरगे ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक! जानें फिर क्या कहा

Tripada Dwivedi
22 Aug 2024 7:31 AM GMT
राहुल और खरगे ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक! जानें फिर क्या कहा
x

श्रीनगर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में फीडबैक लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही हमें पता चला कि चुनाव होने वाले हैं तो मल्लिकार्जुन खरगे और हम मिले और हमने तय किया कि हमें सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आना चाहिए। हम जम्मू और कश्मीर के लोगों और हिंदुस्तान के हर राज्य के लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि हमारे लिए जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व व राज्य का दर्जा सबसे जरूरी चीज है। हिंदुस्तान के इतिहास में आजादी के बाद कई बार केंद्रीय शासित प्रदेश को राज्य में बदला गया है लेकिन एक ही उदाहरण है जब राज्य का दर्जा छीनकर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि जम्मू और कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व हमारे लिए और देश के लोगों के लिए जरूरी है इसलिए हम यहां पहले आए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं लोकतंत्र की रक्षा पूरे देश में करता हूं लेकिन मेरे लिए जम्मू और कश्मीर के लोगों के दिल के दर्द को मिटाना ही लक्ष्य है। जो आपको सहना पड़ता है, जिस डर में आप जीते हो, जो दुख आपको होता है उसे मैं, मल्लिकार्जुन खरगे और हमारी पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं।

Next Story