Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पुतिन का बड़ा बयान! यूक्रेन संग बातचीत करने को तैयार पुतिन, ये 3 देश बन सकते हैं मीडिएटर

Tripada Dwivedi
5 Sep 2024 11:59 AM GMT
पुतिन का बड़ा बयान! यूक्रेन संग बातचीत करने को तैयार पुतिन, ये 3 देश बन सकते हैं मीडिएटर
x

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन की जंग करीब दो साल से अधिक चल रही है। इसे खत्म करवाने में भारत पूरी जोर-शोर से लगा है। इसके लिए भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत की है। इसे लेकर खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने माना है कि यूक्रेन के साथ जंग भारत ही रुकवा सकता है। पुतिन ने भारत के साथ चीन को भी क्रेडिट दिया है।

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि चीन, भारत और ब्राजील यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में मीडिएटर यानी मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। युद्ध के पहले हफ्तों में इस्तांबुल में वार्ता में रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक प्रारंभिक समझौता हुआ था जिसे कभी लागू नहीं किया गया। यह समझौता वार्ता का आधार बन सकता है।

Next Story