Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोलकाता महिला डॉक्टर रेपकांड को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन, न्यूयॉर्क से लेकर जर्मनी-लंदन तक लोगों में आक्रोश

Tripada Dwivedi
17 Aug 2024 7:52 AM GMT
कोलकाता महिला डॉक्टर रेपकांड को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन, न्यूयॉर्क से लेकर जर्मनी-लंदन तक लोगों में आक्रोश
x

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की हत्या और रेपकांड को लेकर भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में आक्रोश है। विदेश में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बता दें इस मामले को लेकर डॉक्टर्स और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग लगातार कोलकाता मामले में न्याय की मांग उठा रहे हैं।

कोलकाता महिला डॉक्टर रेपकांड के विरोध में 14 अगस्त की रात को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर पर एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 40 लोग इकट्ठा हुए और बंगाल में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और डॉक्टर्स के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। अमेरिका के लॉस एंजेल्स में लेक हॉलीवुड पार्क में भी प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और कोलकाता की घटना को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 250 भारतीय मूल के लोग जमा हुए।

इसी तरह ह्यूस्टन में रहने वाले भारतीय समुदाय ने भी आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर अपना विरोध जताया। शिकागो में बंगाली समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अटलांटा में भी कोलकाता की घटना को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

जर्मनी के कोलोग्ने में भी भारतीय मूल के लोग जुटे और डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर नाराजगी जाहिर की। ब्रिटेन के लीड्स में भी बीती 14 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लंदन के ट्रिनिटी चर्च, एडिनबर्ग की प्रिंसेस स्ट्रीट, पौलेंड के कराकोव, कनाडा के ऑस्टिन में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Next Story