Begin typing your search above and press return to search.

State
Wayanad By Election 2024: विधानसभा चुनाव के बीच प्रियंका गांधी का बयान, लोकतांत्रिक अधिकारों के उपयोग की अपील
Nandani Shukla
13 Nov 2024 11:40 AM IST

x
केरल। केरल के वायनाड में बुधवार को मतदान शुरू हो चुका है। यहां से उम्मीदवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हैं। वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव में प्रियंका समेत कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी की नव्या हरिदास शामिल हैं। इसके अलावा, 12 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर भी बुधवार को वोट डाले जाएंगे।
इस विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी का एक बयान सामने आया है, जिसमें वे कहते नजर आ रही हैं,मुझे उम्मीद है कि आज हर कोई बाहर आएगा और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करेगा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा, मुझे लगता है कि यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो संविधान ने लोगों को दी है, और उन्हें इसका अच्छे से प्रयोग करना चाहिए।
Next Story