Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने लातूर से कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- ये पार्टी प्रधानमंत्री को भी खंड-खंड में बांटना चाहती है

Khursheed Saifi
30 April 2024 11:41 AM GMT
पीएम मोदी ने लातूर से कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- ये पार्टी प्रधानमंत्री को भी खंड-खंड में बांटना चाहती है
x

लातूर। महाराष्ट के लातूर से पीएम मोदी ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले लावारिस वस्तुओं की चेतावनी देने वाली घोषणाएं होती थीं। पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थानों पर 24 घंटे ऐसी चेतावनियां जारी की जाती थीं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये लावारिस वस्तुएं कहां गायब हो गईं? अखबारों में हर दूसरे दिन बम धमाकों की खबरें छपती थीं, लेकिन आज भारत अपनी सीमाओं की अच्छे से रक्षा कर सकता है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटने के लिए बहुत खतरनाक प्लान बनाया है। क्या आप कांग्रेस को अपनी कमाई का पैसा देंगे।

मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती है। वो हमारी प्रेरणा है। उन्हें जब राजपाठ मिल गया था वो भी आराम कर सकते थे। स्वराज के लिए निरंतर आगे बढ़ने का रास्ता चुना। उनको अपनी चिंता नहीं थी। राष्ट्र की चिंता थी। अब जो चुनाव है वो इस बात के लिए है। हमारे सुधाकर को सांसद बनाना का ही नहीं है। जो लोग प्रधानमंत्री भी किस्तों में बनाना चाहते हैं क्या वो बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने तय किया है कि हर वर्ष एक प्रधानमंत्री, दूसरे वर्ष दूसरा प्रधानमंत्री।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री को भी खंड-खंड में बांटना चाहती है। इनकी बारी-बारी देश को लूटने की योजना है। मैं लातूर के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें रत्ती भर भी मौका दे सकते हैं। दुनिया के इस चुनौतीपूर्ण समय में क्या देश को अस्थिर समय में झौंक सकते हैं। कांग्रेस ने देश को लूटने के लिए बहुत खतरनाक प्लान बनाया है। कांग्रस संपत्ति का एक्सरे करेगी और फिर देश में बांट देगी। क्या आप अपनी संपत्ति कांग्रेस को देंगे। क्या आप ऐसा करेंगे। कांग्रेस की नजर आप की वर्तमान कमाई पर नहीं बल्कि जो आप अपने बच्चों के लिए जोड़ रहे हैं उसे भी हड़पना चाहती है।

Next Story