
2025 के स्वागत में राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बीते साल को पीछे छोड़कर लोग नए साल 2025 में प्रवेश करने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखा रहे हैं। इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को बधाई दी है।
नए साल के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह वर्ष नए अवसर, सफलता और अनंत खुशी लेकर आएगा।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, "आइए हम भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकरण करें। 2025 सभी के लिए खुशी, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए!"