Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

प्रज्वल रेवन्ना 34 दिन बाद जर्मनी से लौटे बेंगलुरु, SIT ने किया अरेस्ट,आज कोर्ट में पेशी

Tripada Dwivedi
31 May 2024 3:03 AM GMT
प्रज्वल रेवन्ना 34 दिन बाद जर्मनी से लौटे बेंगलुरु, SIT ने किया अरेस्ट,आज कोर्ट में पेशी
x

बेंगलुरु। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रज्वल रेवन्ना करीब 34 दिनों बाद जर्मनी से वापस आए। जैसे ही वह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आए, एसईआटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं। रेवन्ना को अब जेडीएस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है।

एसआईटी की टीम अब उनसे पूछताछ करेगी और आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक दिन पहले ही बेंगलुरु की एक अदालत ने बलात्कार और यौन शोषण के मामले में प्रज्वल रेवन्ना की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की थी।

प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से सांसद हैं और इस बार भी वह चुनावी मैदान में हैं। 27 मई को सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा था कि वह 31 मई को एसईआटी के समक्ष पेश होंगे। रेवन्ना ने अपने खिलाफ यौन शोषण के मामलों को झूठा और राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है। उनका कहना है कि इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए हैं।

Next Story