Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने कहा सपा, कांग्रेस सौगात उनको बांटते हैं जो उनके लिए वोट जिहाद करता है

Tripada Dwivedi
17 May 2024 10:12 AM GMT
पीएम मोदी ने कहा सपा, कांग्रेस सौगात उनको बांटते हैं जो उनके लिए वोट जिहाद करता है
x


हमीरपुर,उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं लेकिन ये लोग सरकार में आते हैं तो सौगात उनको बांटते हैं जो उनके लिए वोट जिहाद करता है।

सपा वाले तुष्टीकरण के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। कल्याण सिंह देश के इतने महान नेता थे उन्होंने पिछड़े वर्ग का इतना सम्मान बढ़ाया लेकिन जब उनका निधन हुआ तो सपा के मुखिया उन्हें श्रद्धांजलि देने तक नहीं गए। कारण बस यही है कि कल्याण सिंह राम भक्त थे। पर वहीं अगर कोई उत्तर प्रदेश में एक माफिया की मौत होती है तो सपा के लोग उसके कब्र पर फ़ातिहा पढ़ने चले जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां आने से पहले मैंने स्वामी ब्रह्मानंद को प्रणाम किया, उनके जैसे महान राष्ट्रसंत का अमृत महोत्सव के दौरान हम सबने स्मरण किया था। भाजपा सरकार ने उनके योगदान को इतिहास में दर्ज किया लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। वे सारा श्रेय केवल एक शाही परिवार को देना चाहते थे।

Next Story