Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी जम्मू में बोले, यह नया भारत है, पाकिस्तान के गोली का जवाब गोले से देता है

Tripada Dwivedi
28 Sep 2024 8:24 AM GMT
पीएम मोदी जम्मू में बोले, यह नया भारत है, पाकिस्तान के गोली का जवाब गोले से देता है
x

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को जम्मू पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग 3 परिवारों, कांग्रेस, एनसी और पीडीपी से थक चुके हैं। वे फिर से वही व्यवस्था नहीं चाहते जिसमें भ्रष्टाचार और नौकरियों में भेदभाव हो। जम्मू-कश्मीर के लोग अब आतंकवाद, अलगाववाद और खून-खराबा नहीं चाहते। यहां के लोग शांति चाहते हैं, यहां के लोग अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं और इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान हुआ है। यहां भाजपा की पहली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। कांग्रेस देश के लिए मरने वालों का कभी सम्मान नहीं कर सकती। यह वही कांग्रेस है जिसने हमारे सैन्य परिवारों को 4 दशकों तक 'वन रैंक, वन पेंशन' के लिए तरसाया। कांग्रेस ने हमारे सैनिकों से झूठ बोला। वे कहते थे कि 'वन रैंक वन पेंशन', OROP से खजाने पर दबाव पड़ेगा लेकिन मोदी ने कभी सैन्य परिवारों के कल्याण से पहले खजाने की ओर नहीं देखा और इसलिए, 2014 में सरकार बनने के बाद हमने OROP लागू किया। अब तक सैन्य परिवारों को 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं। हाल ही में, हमने OROP को भी पुनर्जीवित किया है, जिससे सैन्य परिवारों को अधिक पैसा मिलना सुनिश्चित है।

पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उस तरफ से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोलियों का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आ गया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। भारत ने दुनिया को बताया था 'ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उनकी खोज निकलेगी।

Next Story