Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी की पीलीभीत से ललकार, कहा- कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए किया CAA का विरोध

Khursheed Saifi
9 April 2024 7:42 AM GMT
पीएम मोदी की पीलीभीत से ललकार, कहा- कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए किया CAA का विरोध
x

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने बड़ी मात्रा में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि भारत ने भाजपा के कार्यकाल में हर क्षेत्र में प्रगति की, भाषण के दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों विपक्षी पार्टियां तुष्टीकरण के कारण CAA का विरोध कर रही हैं।

इस जनसभा में पीलीभीत से भाजपा सांसद जितिन प्रसाद के अलावा कई नेता मौजूद थे। अपने अभिभाषण में पीएम मोदी ने कहा कि चांद पर चंद्रयान ने तिरंगा फहराया। इससे पूरे भारत का सम्मान बढ़ा। आज दुनिया के चारों तरफ भारत की चर्चा हो रही है। ये भाजपा के प्रति आपके मत और समर्थन के कारण हुआ है। आपके सही मत से सही मजबूत सरकार बनी थी। साथ ही निर्णायक सरकार बनी, सशक्त बनी और ये सब कल्याणाकारी काम हुए।

2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान होना है। पीएम मोदी चुनावी मौसम में हिंदी पट्टी के राज्यों की यात्रा पर हैं। सोमवार को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश को लूटने का लाइसेंस मिल गया है। लेकिन 2014 में जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से कांग्रेस का लाइसेंस रद्द हो गया है। अब उनकी दुकान बंद हो गई है। पीएम ने पूछा था कि क्या अब वे मुझे गाली देंगे। अब मेरी सुरक्षा देश के लाखों-करोड़ों लोग करेंगे।

Next Story