Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज, भारतीय कौशल संस्थान और विद्या समीक्षा केंद्र का किया उद्घाटन

Tripada Dwivedi
9 Oct 2024 11:02 AM GMT
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज, भारतीय कौशल संस्थान और विद्या समीक्षा केंद्र का किया उद्घाटन
x

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय कौशल संस्थान और विद्या समीक्षा केंद्र का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने नागपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के उन्नयन और शिरडी हवाई अड्डे में नए एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने हरियाणा चुनाव परिणामों पर कहा कि हरियाणा में दलित समुदाय ने भाजपा को जीत दिलाई है। वही कांग्रेस की हार पर कहा कि कांग्रेस नफरत की राजनीति कर रही है इसलिए वह चुनाव हार गई।

उन्होंने कहा कि कल हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजे घोषित हुए। दो कार्यकाल पूरे करने के बाद, हरियाणा में तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित होना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम जनता को गुमराह कर रहा था। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की। दलितों को एहसास हुआ कि कांग्रेस उनसे आरक्षण छीन लेगी और उसे अपने वोट बैंक में बांट देगी। हरियाणा में दलित समुदाय ने भाजपा को रिकॉर्ड समर्थन दिया। कांग्रेस ने किसानों को भड़काया। मगर हरियाणा के किसान भाजपा की किसान-हितैषी योजनाओं से खुश हैं। कांग्रेस ने युवाओं को भड़काने की भी कोशिश की। मगर वे सभी उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा पर भरोसा करते हैं। हरियाणा की जनता ने दिखा दिया है कि वे कांग्रेस और उसके शहरी नक्सल सहयोगियों की नफरत भरी साजिशों का शिकार नहीं होंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही कल हरियाणा की जनता ने मुझपर विश्ववास किया है। वैसे ही महाराष्ट्र की जनता भी कांग्रेस को करारा जवाब देगी। महाराष्ट्र की जनता को एकजुट होकर भाजपा-महायुति सरकार को वोट देना होगा ताकि राज्य और देश का विकास सुनिश्चित हो सके।

Next Story