Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पीएम मोदी ने नमो दीदियों को बांटे 1000 ड्रोन्स, स्वयं सहायता समूहों को देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात

Shashank
11 March 2024 6:26 AM GMT
पीएम मोदी ने नमो दीदियों को बांटे 1000 ड्रोन्स, स्वयं सहायता समूहों को देंगे 10 हजार करोड़ की सौगात
x

नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली योजनाएं हैं और केंद्र की मोदी सरकार का महिला सशक्तिकरण पर खासा फोकस है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित हो रहा है। पीएम मोदी ने सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम के तहत नमो दीदियों को 1000 ड्रोन्स आवंटित किए। देशभर के 10 विभिन्न स्थानों से नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में कृषि ड्रोन के संचालन के बारे में भी सिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उन 'लखपति दीदियों' को सम्मानित भी किया, जिन्होंने दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता से सफलता प्राप्त की है और वे अन्य स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के उत्थान के लिए मददगार बन रही हैं तथा उन्हें प्रेरित कर रही हैं।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली योजनाएं हैं और केंद्र की मोदी सरकार का महिला सशक्तिकरण पर खासा फोकस है। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का उद्देश्य है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत भारत के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे महिलाएं खेती कार्यों में इस्तेमाल के लिए ड्रोन पायलट बन रही हैं। पीएम मोदी आज उन लखपति दीदियों को भी सम्मानित किया, जो दीनदयाल उपाधअयाय अंत्योदय योजना के समर्थन से आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं।

स्वयं सहायता समूहों को बाटेंगे 8 हजार करोड़ रुपये

पीएम मोदी आज स्वयं सहायता समूहों को करीब 10 हजार करोड़ रुपये भी आवंटित किए। ये रकम सब्सिडी के तहत कम ब्याज दर पर बैंक लिंकेज कैंप और पूंजीकरण सहायता के तौर पर सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को दी गई। सरकार की योजना है कि देश में 15 हजार स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन दिए जाएं, जिनकी मदद से महिलाएं ग्रामीण इलाकों में फसल समीक्षा, कीटनाशक का छिड़काव और बीजारोपण कर सकती हैं।

Next Story