Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पर किया प्रहार! कहा- वे आज के चंड-मुंड और महिषासुर हैं

Neelu Keshari
3 Oct 2024 8:09 AM GMT
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पर किया प्रहार! कहा- वे आज के चंड-मुंड और महिषासुर हैं
x

कुरुक्षेत्र। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज गुरुवार को आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया है।

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में 10 वर्षों में पूरे हुए कार्यों को देखा है। हाईवे का निर्माण, रेलवे की प्रगति, नए फ्लाईओवर का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास, युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार मिला है। डबल इंजन की सरकार उन महिषासुर, चंड और मुंड के लिए जगत जननी मां भगवती की तरह है जो नशे के व्यापार में लिप्त हैं। ये नशे के कारोबारी जो देश को निगलना चाहते हैं, वे आज के चंड-मुंड और महिषासुर हैं।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्तूबर को एक चरण में वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित होंगे।

Next Story