Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

CM योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सबका साथ, सबका विकास के संकल्प पर दिया जोर

Khursheed Saifi
6 April 2024 12:31 PM GMT
CM योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सबका साथ, सबका विकास के संकल्प पर दिया जोर
x

बिजनौर, उत्तर प्रदेश। सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को बिजनौर में पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और वहां पर मौजूद लोगों को बधाई दी। उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर सबका साथ, सबका विकास के संकल्प पर जोर दिया।

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज बीजेपी का स्थापना दिवस है, इस शुभ अवसर पर मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता को बधाई देता हूं। बीजेपी और आरएलडी मिलकर लड़ रहे हैं, ये गठबंधन पीएम मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए है। सबका साथ, सबका विकास की गूंज पूरी दुनिया में है, जो लोग 2014 से पहले भारत का मजाक उड़ाते थे, वे आज मंत्रमुग्ध होकर हर क्षेत्र में भारत का गुणगान कर रहे हैं।

वहीं, चुनावी मौसम में शनिवार को पीएम मोदी सहारनपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों को भाजपा के राष्ट्रनीति की योजना के बारे में अवगत कराया। साथ ही कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र पहले है, यह भाजपा का नार नहीं बल्कि हमारी आस्था का प्रतीक है।

Khursheed Saifi

Khursheed Saifi

    Next Story