Begin typing your search above and press return to search.

State
17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
Tripada Dwivedi
12 Oct 2024 1:20 PM IST

x
चंडीगढ़। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 17 अक्टूबर को नायाब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार के मंत्रियों को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सुबह 10 बजे पंचकुला के परेड ग्राउंड, सेक्टर 5 में होगा। बता दें भाजपा नेता नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
Next Story