Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार विधान मंडल सत्र के लिए बनाई जा रही तेजस्वी यादव की सूची में अब जुड़ा एक और डबल मर्डर! जानें बिहार की खैरियत

Tripada Dwivedi
18 July 2024 9:06 AM GMT
बिहार विधान मंडल सत्र के लिए बनाई जा रही तेजस्वी यादव की सूची में अब जुड़ा एक और डबल मर्डर! जानें बिहार की खैरियत
x

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हाल के दिनों में बिहार में हो रहे अपराध की सूची बना रहे हैं। इस सूची में ताबड़तोड़ वारदातों का जिक्र है। यह सूची वह बिहार विधान मंडल सत्र के लिए बना रहे हैं ताकि सत्र के दौरान सरकार के सुशासन पर हमला बोल सके। अब तेजस्वी की सूची में रोहतास में हुए डबल मर्डर को जोड़ा गया है।

रोहतास से एक घटना सामने आई है। वहां पर डबल मर्डर हुआ है। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों की हत्या गोली मारकर की गई है। घटना बिक्रमगंज के धारूपुर गांव में नहर किनारे वाली सड़क के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना पर बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय पहुंचे। उन्होंने छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि दोनों युवकों को यहां पर लाकर मारा गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। और पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है फिलहाल मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Next Story