Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नीतीश कुमार को आज हाथ...
मुख्य समाचार
नीतीश कुमार को आज हाथ में उठा दर्द, इलाज कराने प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जानें अब कैसा है उनका स्वास्थ्य
Neeraj Jha
15 Jun 2024 6:27 AM GMT
x
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह जब सो कर उठे तो हाथ में दर्द महसूस किया। दर्द जब बढने लगा तो उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर को बुलाकर हाथ दिखाया। इस पर डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी।
सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह हाथ में उठे दर्द का इलाज करने के लिए नीतीश कुमार पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। यह अस्पताल शहर के सबसे बड़े अस्पताल में माना जाता है। अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में वह अपना इलाज करवा रहे हैं। ऑर्थो डिपार्टमेंट के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। जांच के बाद यह पता चलेगा कि उनके हाथ में यह दर्द क्यों उठा है। फिलहाल सीएम नीतीश का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।
Next Story