Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का नया दफ्तर हुआ अलॉट, अब यह होगा पता

Neelu Keshari
25 July 2024 7:19 AM GMT
दिल्ली में आम आदमी पार्टी का नया दफ्तर हुआ अलॉट, अब यह होगा पता
x

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) को नया कार्यालय आवंटित कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को नया दफ्तर अलॉट किया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी की ओर से आज यानी गुरुवार को दी गई है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के मुख्यालय का नया पता बंगला नंबर 1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली होगा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी का मुख्यालय अभी बंगला नंबर 206, राउज एवेन्यू, नई दिल्ली में है। यहां पर पार्टी का मुख्यालय वर्ष 2016 से है लेकिन यह जगह वर्ष 2020 में हाई कोर्ट को जिला अदालत के विस्तार के लिए आवंटित कर दी गई थी। यहां पर पार्टी दफ्तर होने के कारण से अदालत के विस्तार का काम नहीं हो पा रहा है।

Next Story