
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मुंबई हमलों के...
मुंबई हमलों के साजिशकर्ता हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की दिल का दौरा पड़ने से मौत

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं में शामिल हाफिज अब्दुल रहमान मक्की का शुक्रवार को लाहौर में निधन हो गया। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, मक्की को दिल का दौरा पड़ा था। वह कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे।
बता दें, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में मक्की ने आतंकियों को वित्तीय मदद मुहैया कराई थी। इस हमले में 166 निर्दोष लोग मारे गए थे। मक्की का नाम लाल किला हमले (2000) में भी शामिल था, जिसमें लश्कर के आतंकियों ने किले पर धावा बोलकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी।
मई 2019 में पाकिस्तान में मक्की को गिरफ्तार कर लाहौर में नजरबंद किया गया। 2020 में पाकिस्तानी अदालत ने उसे आतंकी वित्तपोषण के मामलों में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं, जनवरी 2023 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मक्की को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित किया।