Begin typing your search above and press return to search.
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मोहन माझी होगें ओडिशा...
मुख्य समाचार
मोहन माझी होगें ओडिशा के नए सीएम, कल मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
Tripada Dwivedi
11 Jun 2024 12:53 PM GMT
x
भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों को खत्म कर दिया है। ओडिशा में मोहन माझी नए सीएम होंगे। सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्ष का नियुक्त किया गया था। प्रभाती प्रविदा और केवी सिंह को ओडिशा के दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं।
मोहन माझी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोहन माझी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। वह राज्य में पहली बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे। वह 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंधर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने साल 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया था।
Tripada Dwivedi
Next Story