Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दूसरे दलों के नेताओं पर भी चल रहा है मोदी का जादू, आखिर क्यों?

Khursheed Saifi
4 April 2024 12:59 PM GMT
दूसरे दलों के नेताओं पर भी चल रहा है मोदी का जादू, आखिर क्यों?
x

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी ताकत के साथ मैदान में है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी अबकी बार 400 पार के नारे के साथ विपक्षी पार्टियों को चुनौती दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के नजरिए को साकार बनाने के लिए हर कोई उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। पीएम मोदी सनातन संस्कृति को देश के हर कोने-कोने में पहुंचाना चाहते हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा का कई नेताओं ने दामन धामा है। जिसमें कांग्रेस के गौरभ वल्लभ, विजेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, जतिन प्रसाद जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं।

गौरभ वल्लभ ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी गलत दिशा में बढ़ रही है। मैं सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता। वल्लभ ने मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा था। जिसमें पार्टी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का कारण बताया। वहीं, कांग्रेस नेता और बॉक्सर विजेन्द्र सिंह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि भाजपा में आकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि मैं देश के विकास और तरक्की के लिए काम करूं।

वहीं, भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काटकर जतिन प्रसाद मैदान में हैं। भाजपा ने पीलीभीत के ब्राह्मण मतों को साधने के लिए उन्हें टिकट दिया है। बता दें कि जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्य चेहरा हैं क्योंकि उनके आने से भाजपा को लोकसभा चुनाव में तगड़ा फायदा मिलने वाला है।

Khursheed Saifi

Khursheed Saifi

    Next Story