Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

CII की बजट पोस्ट कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी- मैं इंडस्ट्री को, भारत के प्राइवेट सेक्टर को भी 'विकसित भारत' बनाने का सशक्त माध्यम मानता हूं

Tripada Dwivedi
30 July 2024 7:49 AM GMT
CII की बजट पोस्ट कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी- मैं इंडस्ट्री को, भारत के प्राइवेट सेक्टर को भी विकसित भारत बनाने का सशक्त माध्यम मानता हूं
x

-कहा, आज भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है, जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

नई दिल्ली। CII की बजट पोस्ट कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत 8% की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है और वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि 2013-2014 में जब पिछली सरकार का आखिरी बजट आया था, वो ₹16 लाख करोड़ का था। आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर ₹48 लाख करोड़ पहुंच गया है। पहली की सरकार के 10 साल की तुलना में हमारी सरकार ने रेलवे का बजट 8 गुना बढ़ाया है, हाइवे का बजट 8 गुना, कृषि का बजट 4 गुना से अधिक बढ़ाया है रक्षा का बजट 2 गुना बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2004 में UPA सरकार की शुरुआत हुई और UPA सरकार के पहले बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर करीब 90 हजार करोड़ रुपए था। 10 साल सरकार चलाने के बाद यानी 2014 में UPA सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 2 लाख करोड़ रुपये पहुंचा पाई थी। आज कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 11 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में 1 करोड़ रुपये कमाने वाली MSME को अनुमानित कर देना होता है और अब 3 करोड़ लाभ वाली MSME भी इसका लाभ उठा सकती हैं। 2014 में, 50 करोड़ कमाने वाली MSME को 30 प्रतिशत कर देना होता था, आज ये रेट 22 प्रतिशत है। 2014 में कंपनियां 30 प्रतिशत निगम कर देती थीं, आज 400 करोड़ रुपये तक की आय वाली कंपनियों के लिए ये रेट 25 प्रतिशत है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब सारे देश कम वृद्धि और उच्च मुद्रास्फीति से जूझ रहे हैं, तो ऐसी परिस्थिति में उच्च विकास और कम मुद्रास्फीति वाला भारत इकलौता देश है। भारत ने ये विकास तब हासिल करके दिखाई है, जब पिछले 10 साल में अ​र्थव्यवस्था को झटका देने वाले अनेक संकट आए। हमने हर संकट का मुकाबला किया, हर चुनौती का समाधान किया। अगर ये संकट न आते तो आज भारत जहां पहुंचा है, उससे अधिक ऊंचाई पर होता।

पीएम मोदी ने कहा कि तकनीकी ही वर्तमान है, तकनीकी ही भविष्य है। आज जो भी देश Semiconductor value chain में अपनी जगह बनाएगा, वो भविष्य में बड़ी भूमिका में रहेगा। इसलिए हम भारत में इस इंडस्ट्री को आगे बड़ा रहे हैं। इसी तरह हम Electronics manufacturing को भी encourage कर रहे हैं।मैं इंडस्ट्री को, भारत के प्राइवेट सेक्टर को भी 'विकसित भारत' बनाने का सशक्त माध्यम मानता हूं। मैं आप जैसे साथियों को, वेल्थ क्रिएटर्स को भारत का प्रमुख ड्राइविंग फोर्स मानता हूं और मैं लाल किले से भी ये कहने में संकोच नहीं करता हूं।

Next Story