Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा में BSP की हार पर मायावती ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार! कहा- SC-ST और OBC लोगों को गुमराह करके बसपा के वोट छिने

Tripada Dwivedi
9 Oct 2024 6:00 AM GMT
हरियाणा में BSP की हार पर मायावती ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार! कहा- SC-ST और OBC लोगों को गुमराह करके बसपा के वोट छिने
x

नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने वाली है। हरियाणा की जीत पर बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर निशाना ताना मारा है। बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा का खाता नहीं खुला है। बसपा के हाथ में एख भी सीट नहीं आई है। इसे लेकर मायावती ने कांग्रेस पर हमाला करते हुए कहा कि भोले-भाले SC-ST और OBC लोगों को गुमराह करके कांग्रेस ने बसपा का वोट नुकसान किया है।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ने इस बार 18वीं लोकसभा के चुनाव में खासकर संविधान बचाओ और आरक्षण बचाओ आदि का हथकंडा इस्तेमाल करके अपने इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का कोशिश की है। लोकसभा चुनावों के बाद जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भी हमारी पार्टी इनके और भी हथकंडों और षड्यंत्रों से अपने लोगों को बाहर नहीं निकाल पाई जिससे पार्टी को इन चुनावों में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए अब हमें अपनी विशेष रणनीति बनानी होगी। हमे पहले की तरह बीच-बीच में कैडर के जरिए इनके ऐसे सभी हथकंडों और षड्यंत्रों से लोगों को सावधान करते रहना जरूरी है। तभी हमारी पार्टी आगे चलकर फिर से बेहतर स्थिति में आ सकती है।

मायावती ने हरियाणा में बसपा को वोट ना मिलने पर कहा कि जाट समाज का वोट BSP उम्मीदवारों को बिल्कुल नहीं मिला जबकि BSP का दलित वोट पूरा INLD को ट्रांसफर हुआ है। चौटाला परिवार से जुड़ा जाट समाज का वोट इनमें आपस में फूट होने के कारण इसका लाभ भाजपा को मिला है। इस बार हरियाणा का चुनाव जाट और गैर-जाट समाज में बटकर रह गया। BSP को इससे काफी नुकसान हुआ है।

Next Story