Begin typing your search above and press return to search.

State
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर बनीं मायावती, 2003 से लगातार पार्टी अध्यक्ष चुनी जा रही
Tripada Dwivedi
27 Aug 2024 3:36 PM IST

x
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक बार फिर मायावती को चुना गया है। बहुजन समाज पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पांच वर्ष के लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने मायावती को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था।
बता दें मायावती 18 सितंबर 2003 से लगातार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जा रही हैं। उन्होंने सोमवार को संन्यास लेने की खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट कर दिया था कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी रहेंगी।
इस बैठक में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
Next Story