Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एआईसीसी मुख्यालय पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आज के हुक्मरान विभाजनकारी सोच को दे रहे हैं बढ़ावा

Neelu Keshari
15 Aug 2024 6:18 AM GMT
एआईसीसी मुख्यालय पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- आज के हुक्मरान विभाजनकारी सोच को दे रहे हैं बढ़ावा
x

नई दिल्ली। देश आज 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आज ये प्रचार करते हैं कि आज़ादी आसानी से मिल गई थी लेकिन सच ये है कि लाखों लोगों ने कुर्बानी दी, अपना घर छोड़कर भटकते रहे। आज के हुक्मरान विभाजनकारी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। वे नफरत फैलाने की मंशा से विभाजन विभीषिका दिवस मनाते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी एक पोस्ट करके देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हम अपने लाखों महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें सादर नमन करते हैं। लोकतंत्र और संविधान ही हमारे 140 करोड़ भारतीयों का सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आखिरी दम तक हम इसकी हिफाजत करेंगे। विपक्ष लोकतंत्र का ऑक्सीजन जैसा है। सरकार के असंवैधानिक रवैये को रोकने के साथ वह जनता की बात उठाता है। यह चिंता की बात है कि संवैधानिक और Autonomous संस्थाओं को सरकार ने कठपुतली बना दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था अनेकता में एकता बनी रहे। लेकिन कुछ ताकतें देश पर अपने विचार ज़बरदस्ती थोप कर हमारे भाईचारे को समाप्त करने में लगी हैं। इसलिए जरूरी है कि हम सभी संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति, जीवन, खान-पान, पहनावे, पूजा-पद्धति और किसी भी हिस्से में आने-जाने की आज़ादी के प्रति सजग रहें। मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के नाते तमाम देशवासियों को यक़ीन दिलाना चाहता हूं कि हम बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार और गैर-बराबरी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहें। यही हमारे पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Next Story