Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मेजर पति ने पत्नी की काटी अंगुली, मुकदमा दर्ज, पत्नी बोली- दहेज के लिए करते है पिटाई

SaumyaV
20 Nov 2023 7:20 AM GMT
मेजर पति ने पत्नी की काटी अंगुली, मुकदमा दर्ज, पत्नी बोली- दहेज के लिए करते है पिटाई
x

मेरठ में पत्नी की अंगुली काटने के मामले मेजर पति अर्जुन राठी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेरठ में पत्नी की अंगुली काटने के मामले में मेजर पति अर्जुन राठी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी का आरोप है कि सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों के बीच संबंध बिगड़ते चले गए और मारपीट तक पहुंच गए।

सदर बाजार निवासी पूजा तोमर पुत्री सुदेशपाल सिंह की शादी आठ साल पहले कंकरखेड़ एरा असपन गार्डन निवासी मेजर अर्जुन राठी पुत्र कृष्णपाल सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज नहीं देने पर पति ने पिटाई कर धारदार हथियारों से पत्नी की अंगुली काट दी।

मामले में सदर बाजार थाने में शिकायत की गई। एसएसपी के आदेश पर दोनों के खिलाफ सदर बाजार थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Story