Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ा हादसा! दो की मौत, चार घायल

Tripada Dwivedi
27 Sep 2024 6:32 PM GMT
उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ा हादसा! दो की मौत, चार घायल
x

उज्जैन। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को यहां एक दीवार गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल है। इस घटना पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

यहं पर लगातार तीन दिनों से बारिश हो रही है। बारिश के चलते महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने गणेश मंदिर के पास एक दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से आस पास के बैठे लोग उस मलबे में दब गए। आंशका जताई जा रही है। इस मलबे में आधआ दर्जन लोग फशे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दबे हुए लोगों को निकाल लिया है। सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है।

Next Story