Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 23 को आएंगे नतीजे

Neelu Keshari
15 Oct 2024 10:45 AM GMT
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 23 को आएंगे नतीजे
x

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज यानी मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होगा। तो वहीं झारखंड में दो चरण में चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना 23 नवंबर को होगी।

महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 145 है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा। तो वहीं झारखंड में विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 को समाप्त होगा।

Next Story