Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लव, रिलेशन और ब्रेकअप! गर्ल्स पीजी में बिहार की युवती की हत्या का खुलासा, कारण जानकर दंग रह जाएंगे

Tripada Dwivedi
27 July 2024 11:40 AM GMT
लव, रिलेशन और ब्रेकअप! गर्ल्स पीजी में बिहार की युवती की हत्या का खुलासा, कारण जानकर दंग रह जाएंगे
x

बेंगलुरु। बेंगलुरु की एक गर्ल्स पीजी में बिहार की एक युवती की हत्या का हत्यारोपी ने खुलासा किया है। जिस युवती की हत्या की गई वह आरोपी युवक की प्रेमिका का दोस्त थी। पिछले दिनों प्रेमिका का युवक से ब्रेकअप हो गया था। मारी गई युवती ने इस ब्रेकअप में अपने दोस्त का साथ दिया था, बस इसी साथ देने के कारण युवक ने युवती की हत्या बेरहमी से गला काट कर कर दी। इस युवक को भोपाल पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु के कोरमंगला स्थित पीजी हॉस्टल में रह रही 24 साल की कीर्ति कुमारी मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वह बंगलूरु की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। आरोपी बंगलूरु में काम करने के दौरान वह महाराष्ट्र की रहने वाली कीर्ति की सहेली राजपाली के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर वे रिलेशनशिप में आ गए। रिलेशनशिप में कुछ दिन रहने के बाद दोनों में मनमुटाव हो गया। इस कारण कीर्ति की दोस्त राजपाली अभिषेक से अलग होना चाह रही थी। इसे लेकर उसने अपनी दोसत कीर्ति से मदद मांगी। कीर्ति ने राजपाली की मदद की। उसे एक नए पीजी हॉस्टल में शिफ्ट किया। इसके बाद दोनों ने अभिषेक का कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। राजपाली का अलग होना और कीर्ति द्वारा उसकी मदद करना अभिषेक को पसंद नहीं आया और वह इस बात को लेकर कीर्ति से नाराज हो गया।

23 जुलाई को आरोपी अभिषेक कीर्ति के पीजी हॉस्टल पहुंचा और उसकी गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात हॉस्टल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें आरोपी एक थैला लेकर हॉस्टल में जाते हुए नजर आ रहा है। वह हॉस्टल के तीसरे फ्लोर पर स्थित पीड़िता के कमरे पर पहुंचता है और दरवाजा खटखटाता है। कुछ ही देर में गेट का दरवाजा खुलता है तो वह कीर्ति को बाहर कॉरिडोर में खींच लेता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होती है। कीर्ति की गर्दन पर चाकू से वार करता है और फिर लगातार कई वार करता है।

कीर्ति मदद के लिए चिल्लाती रहती है लेकिन हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियां अपने-अपने दरवाजे पर खड़े होकर यह सब देखती रहती हैं। कोई भी उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आता है। इसके बाद आरोपी युवक अभिषेक मौके से फरार हो जाता है। आरोपी को कल देर रात भोपाल से गिरफ्तार किया गया है।

Next Story