Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024 : आखिरी चरण के दिग्गज। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक मुख्यमंत्री के ताकतवर भतीजे भी मैदान में।

सम्पादक
31 May 2024 7:20 PM GMT
लोकसभा चुनाव 2024 : आखिरी चरण के दिग्गज।   देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक मुख्यमंत्री के ताकतवर भतीजे भी मैदान में।
x

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 अपने समापन की और बढ़ रहा है आज आखिरी चरण का चुनाव है और तीन दिन के बाद 4 जून को परिणाम आयेगे। आज हम जानते है कि इस आखिरी चरण के दिग्गज कौन है?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (वाराणसी, BJP)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चरण के ही नहीं बल्कि 2024 लोकसभा चुनाव के ही दिग्गज है, सारा चुनाव ही इनके इर्द गिर्द है। नरेंद्र मोदी २०१४ और 2019 का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीत चुके। ये दोनों जीत वाराणसी लोकसभा की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

अनुराग ठाकुर (हमीरपुर, BJP)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 2008, 2009, 2014 और 2019 मे चुनाव जीत चुके हैं।

आनंद शर्मा (कांगड़ा, INC)

पूर्व केंद्रीय मंत्री कई बार राज्य सभा के सदस्य रहे है)

कंगना रानावत (मंडी, BJP)

प्रसिद्ध अभिनेत्री पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं।

विक्रमादित्य सिंह (मंडी, INC)

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और राज्य सरकार मे PWD मंत्री रहे , विक्रमादित्य अपनी परम्परागत सीट से चुनाव मैदान में हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी (जालंधर, INC)

पूर्व मुख्यमंत्री, जालंधर सुरक्षित सीट से लड़ रहे हैं।

अमरिंदर राजा (लुधियाना, INC)

प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष है।

विजय इन्दर सिंघला (आनंदपुर साहिब, INC)

पूर्व मंत्री और काँग्रेस के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष है ।


परिणित कौर (पटियाला, BJP)

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी 1999,2004,2009 और 2019 मे सांसद चुनी जा चुकी हैं।

हरसिमरत कौर (बठिंडा, SAD)

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी 2009, 2014 और 2019 मे लोकसभा के लिए चुनी गई।

हंस राज हंस (फरीदकोट, BJP)

मशहूर गायक 2019 मे उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा से जीते।

रवनीत सिंह बिट्टू (लुधियाना, BJP)

2014 और 2019 लोकसभा चुनाव जीत काँग्रेस से जीत चुके है।

धर्मवीर गांधी (पटियाला, INC)

आम आदमी पार्टी से 2014 मे चुनाव जीते थे।

मनीष तिवारी (चंडीगढ़, INC)

पूर्व केंद्रीय मंत्री 2019 मे पंजाब के आनंदपुर साहिब से जीते।


महेंद्र नाथ पांडे (चंदौली, BJP)

केंद्रीय उद्योग मंत्री 2014 और 2019 मे चुनाव जीत चुके है।

नीरज शेखर (बलिया, BJP)

पूर्व प्रधानमंत्री स्वo चन्द्रशेखर सिंह के पुत्र वर्तमान में राज्य सभा सदस्य है। बलिया से 2008 और 2009 मे जीत चुके है।

अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर, AD)

केंद्रीय राज्य मंत्री 2014 और 2019 मे यहाँ से जीत चुकी हैं।

रवि किशन (गोरखपुर, BJP)

फिल्म अभिनेता 2019 मे यहाँ से जीत चुके हैं।

अजय राय (वाराणसी, INC)

काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 2009, 2014 और 2019 का चुनाव लड़ चुके है परंतु जीत नहीं मिली।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे 2014 और 2019 का चुनाव जीत चुके हैं।

Next Story