Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024 : छठे चरण के दिग्गज, एक तो सबसे ज्यादा बार जीती सांसद है।

सम्पादक
24 May 2024 8:10 PM GMT
लोकसभा चुनाव 2024 : छठे चरण के दिग्गज, एक तो सबसे  ज्यादा बार जीती सांसद है।
x

दिल्ली: देश में लोकसभा के चुनाव चल रहे है। छठे चरण मे कौन-कौन महत्वपूर्ण उम्मीदवार है?

मेनका गांधी (सुल्तानपुर, BJP)

इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री और विश्व विख्यात पशु अधिकार कार्यकर्त्ता मेनका गांधी का नाम है। वे 8 बार लोकसभा सभा चुनाव जीत चुकी है। 6 बार पीलीभीत, 1 बार आंवला और 1 बार सुल्तानपुर से जीत चुकी है। अब फिर से वो सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार है।

जगदंबिका पाल (डुमरियागंज, BJP)

पूर्व मुख्यमंत्री, 2009 ,2014 काँग्रेस से जीते। 2019 मे बीजेपी से जीते।

साकेत मिश्रा (श्रावस्ती, BJP)

साकेत मिश्रा IIM से पास आउट है। इनके पिता नृपेंद्र मिश्रा पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव भी रह चुके है।

साकेत मिश्रा 1994 बैच के IPS भी रह चुके हैं और इस्तीफा देने के बाद इन्वेस्टमेंट बैंकर भी रह चुके है।

धर्मेंद्र यादव (आज़मगढ़, SP)

ये अखिलेश यादव के भाई है और ये 2004 मे मैनपुरी, 2009, 2014 बदायूं से चुने जा चुके है। 2019 का चुनाव बदायूं का चुनाव बदायूं से और 2022 का आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव हार चुके है अब उनका मुकाबला भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ से है जो 2019 का चुनाव जीते थे।

मनोज तिवारी (पूर्वी दिल्ली, बीजेपी)

मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है और तीसरी बार पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी है। 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार को 1,44,084 वोट से हराया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता शीला दीक्षित को 3.63 लाख वोटों से हराया था। अब हैट्रिक के लिए लड़ रहे है।


बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली, बीजेपी)

बांसुरी स्वराज भाजपा की दिग्गज नेता स्वo सुषमा स्वराज की बेटी है और पेशे से अधिवक्ता है। ये पहली बार चुनाव लड़ा रही है।

जयप्रकाश अग्रवाल (चांदनी चोक, INC)

काँग्रेस से चांदनी चौक से उम्मीदवार है। जय प्रकाश अग्रवाल 1984, 1989 और 1996 मे काँग्रेस पार्टी से जीत चुके हैं परंतु 2019 के चुनाव में बीजेपी के हर्ष वर्धन ने 2,28,145 वोट से हराया। अब उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवीण खण्डेलवाल से है।

नवीन जिंदल (कुरुक्षेत्र, BJP)

देश के जाने-माने उद्योगपति नवीन जिंदल कुछ समय पूर्व ही बीजेपी मे शामिल हुए और कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ रहे है। 2004, 2009 मे काँग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर चुके है। 2014 का चुनाव हार गए थे।


दीपेन्द्र हुड्डा (रोहतक, INC)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और रोहतक से 2005, 2009, 2014 मे सांसद चुने जा चुके हैं। 2019 मे 7500 वोट से चुनाव हार गए थे।

राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गाँव, BJP)

बीजेपी सरकार मे मंत्री राव इंद्रजीत सिंह काँग्रेस पार्टी से 1998, 2004 मे महेंद्रगढ़ लोकसभा से 2009 मेगुड़गाँव से चुने गए। 2014, 2019 का चुनाव भाजपा से लड़ा और गुड़गाँव लोकसभा में जीत दर्ज की।

कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद, BJP)

2014 और 2019 मे लोकसभा से चुने गए और बीजेपी सरकार मे मंत्री बने।

राज बब्बर (गुड़गाँव, INC)

प्रसिद्ध अभिनेता राज्य सभा सांसद रहे, 1999, 2004 आगरा से सांसद जीते, 2009 मे फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में डिम्पल यादव को हराया। 2014 मे गाजियाबाद और 2019 मे फतेहपुर सीकरी से हार गए।

धर्मेंद्र प्रधान (संबलपुर, BJP)

केंद्रीय मंत्री 2004 देवगढ़ से लोकसभा चुने गए। 2012, 2018 राज्य सभा से चुने गए।

संबित पात्रा (पुरी, BJP)

भाजपा के तेज तर्रार प्रवक्ता 2019 का लोकसभा चुनाव 11,700 वोटों से हार गए।


महबूबा मुफ्ती (अनंतनाग, PDP)

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा अनंतनाग से 2004, 2014 मे लोकसभा के लिए चुनी जा चुकी है। 2019 के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही।

Next Story