Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: शाम 5 बजे तक कुल 56.68 फीसदी हुआ मतदान, वोटिंग में पिछड़ा महाराष्ट्र

Neelu Keshari
20 May 2024 12:54 PM GMT
लोकसभा चुनाव 2024: शाम 5 बजे तक कुल 56.68 फीसदी हुआ मतदान, वोटिंग में पिछड़ा महाराष्ट्र
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक कुल 56.68 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा वोटिंग की बात करें तो पश्चिम बंगाल में हुई है। तो वहीं सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में हुई। पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हैं।

शाम 5 बजे तक तक जाने कहां कितनी हुई वोटिंग

बिहार- 52.35%

जम्मू और कश्मीर- 54.21%

झारखंड- 61.90%

लद्दाख- 67.15%

महाराष्ट्र- 48.66%

ओडिशा- 60.55%

उत्तर प्रदेश- 55.80%

पश्चिम बंगाल- 73.00%

Next Story