
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- लोकसभा चुनाव 2024: छठे...
लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक 49.2% मतदान, उत्तर प्रदेश में धीमी रफ्तार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण तहत आज शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है। छठे चरण के चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 49.02 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं अब तक की मतदान में सबसे कम मतदान उत्तर प्रदेश में हुआ है। तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।
दोपहर 3 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी हुआ मतदान
बिहार- 45.21%
हरियाणा- 46.26%
जम्मू-कश्मीर- 44.41%
झारखंड- 54.34%
दिल्ली- 44.58%
ओडिशा- 48.44%
उत्तर प्रदेश-43.95%
पश्चिम बंगाल- 70.19%
बता दें कि छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटें, बिहार की आठ सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की एक सीट , झारखंड की चार सीट, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।