Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल आगे तो दिल्ली में धीमी रफ्तार

Neelu Keshari
25 May 2024 8:57 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल आगे तो दिल्ली में धीमी रफ्तार
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण तहत आज शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस चरण में दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं मतदान प्रतिशत में सबसे आगे पश्चिम बंगाल है तो दिल्ली में धीमी गति से मतदान हो रहा है।

दोपहर 1 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी हुआ मतदान

बिहार- 36.48%

हरियाणा- 36.48%

जम्मू और कश्मीर- 35.22%

झारखंड- 42.54%

दिल्ली- 34.37%

ओडिशा- 35.69%

उत्तर प्रदेश-37.23%

पश्चिम बंगाल- 54.80%

बता दें कि छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटें, बिहार की आठ सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की एक सीट , झारखंड की चार सीट, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

Next Story