Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: आखिरी चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी मतदान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सबसे आगे

Neelu Keshari
1 Jun 2024 6:35 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2024: आखिरी चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी मतदान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सबसे आगे
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में आज यानी शनिवार को 8 राज्यों और केंद्र शासित की कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 904 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत की बाद करें तो पंजाब, हिमाचल प्रदेश और झारखंड आगे चल रहा है तो वहीं ओडिशा सबसे पीछे चल रहा है।

किस राज्य में कितने फीसदी मतदान

बिहार- 24.25%

चंडीगढ़- 25.03%

हिमाचल प्रदेश- 31.92%

झारखंड- 29.55%

ओडिशा- 22.64%

पंजाब- 32.91%

उत्तर प्रदेश- 28.02%

पश्चिम बंगाल- 28.10%

लोकसभा चुनाव के पहले छह चरणों के लिए मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई और 25 मई को हुआ था।

Next Story