Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान, दिल्ली में 21.69% मतदान

Neelu Keshari
25 May 2024 6:44 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण के वोटिंग में सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान, दिल्ली में 21.69% मतदान
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का आज मतदान हो रहा है। इस चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान

बिहार- 23.67%

हरियाणा- 22.09%

जम्मू और कश्मीर- 23.11%

झारखंड- 27.80%

दिल्ली- 21.69%

ओडिशा- 21.30%

उत्तर प्रदेश- 27.06%

पश्चिम बंगाल- 36.88%

बता दें कि छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटें, बिहार की आठ सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की एक सीट , झारखंड की चार सीट, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटें पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

Next Story