Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी हुआ मतदान, जाने कहां कितना पड़ा मत

Neelu Keshari
20 May 2024 6:55 AM GMT
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11 बजे तक 23.66 फीसदी हुआ मतदान, जाने कहां कितना पड़ा मत
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवें चरण में सुबह 7 बजे से छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हैं। वहीं सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो 23.66 फीसदी ही हुआ है।

सुबह 11 बजे तक जाने कहां हुआ कितना वोटिंग

बिहार- 21.11%

जम्मू और कश्मीर- 21.37%

झारखंड- 26.18%

लद्दाख- 27.87%

महाराष्ट्र- 15.93%

ओडिशा- 21.07%

उत्तर प्रदेश- 27.76%

पश्चिम बंगाल- 32.70%

Next Story